Admission Guidance

Friday, 23 December 2016

मैं डी एम हूँ और मेरा पावर है कि मै सरकुलर को इम्पलीमेट जिस प्रकार कराऊँ । उन्होंने मुझे यह भी कहा कि ज्यादा नेतागिरी मत करो

मैं डी एम हूँ और मेरा पावर है कि मै सरकुलर को इम्पलीमेट जिस प्रकार कराऊँ । उन्होंने मुझे यह भी कहा कि ज्यादा नेतागिरी मत करो


पदाधिकारीयो के इस उदासीन रवैये से हमें नहीं लगता कि वार्ड मेम्बर को कभी अपना हक नहीं मिल पाएगा । सरकार चाहे जो कर ले पंचायती राज तंत्र को सुधारने के लिए पर पदाधिकारी तथा कर्मी के इस उदासीन रवैये से कभी भी फलीभूत नहीं हो पायेगा । 

आज के डी एम साहब के ऐसे बेरूखी व्यवहार से मुझे ये लगता है कि सच्चाई तथा इमानदारी के लिए लडना शायद मेरा यह गलत कदम था ।
मैं शिवहर की महान जनता से आज पूछना चाहता हूं कि मेरा यह लडाई आम जनता के हक में हैं या नहीं ।मेरी लडाई सही है या नहीं ।
वार्ड मेम्बर भाइयों आज मैं डी एम शिवहर से मिला । उनके सामने आपकी समस्याओं को रखा । मैंने उनसे बोला कि वार्ड विकास समिति का गठन पंचायत के 100% वार्ड में होना है ऐसा सरकूलर में है, लेकिन आपने जो चिट्ठी निकाली है उसमे लिखा है कि वार्ड विकास समिति का गठन सिर्फ 20% वार्ड में ही होना है ऐसा क्यों ? 

इसपर उन्होंने मुझे जबाब दिया कि मैं डी एम हूँ और मेरा पावर है कि मै सरकुलर को इम्पलीमेट जिस प्रकार कराऊँ । उन्होंने मुझे यह भी कहा कि ज्यादा नेतागिरी मत करो ।
अब मैं वार्ड मेम्बर संघ के जिलाध्यक्ष होने के नाते यह फैसला लिया हूँ कि अपने अधिकार को पाने के लिए उच्च न्यायालय, पटना के शरण में जाएगें ।
रौशन सिंह
वार्ड मेम्बर संघ जिला अध्यक्ष शिवहर
8539859702, 7764048722

No comments:

Post a Comment