Admission Guidance

Thursday, 24 November 2016

===========हम चले एक सच्चे भारतीय नागरिक के तालाश में। =========

===========हम चले एक सच्चे भारतीय नागरिक  के  तालाश में। =========



वर्तमान मे देश दो भागों मे बंट चुका है जो कि साफ साफ दिख रहा है | एक पक्ष के लोग सत्ता पक्ष के अंध भक्त है तो दुसरा पक्ष विपक्ष का अंध भक्त है | दोनो पक्ष अपने को देश भक्त तथा विपक्ष को देश द्रोही साबित करने मे लगा है |मूल मुद्दे पर कोई बात करने को तैयार नही है सब कोई अपने उस नेता के लिए लड़ाई लड़ रहा है जो सच मे उसका है ही नही |लेकिन सबाल ये है कि आखिर देश कहाँ है ?आज देश के खिलाफ देश खड़ा है ! आज के दौर मे चाटुकारीता अपने चरम पर है | दोनो पक्ष के चाटुकारों को लग रहा है कि मेरा पक्ष सही है लेकिन सच ये हैं कि सत्य कही बीच मे हैं | देश का राजनीति आज जी न्यूज और एनडीटीवी के बीच फंस कर रह गया है | सत्ता पक्ष के लोग जी न्यूज देख कर खुश हैं और विपक्ष के सर्पोटर एनडीटीवी देख कर खुश हैं | किसी ने कहा था लोकतंत्र मूर्खो का शासन है हम देश के तमाम मूर्खो को प्रणाम करते है हम उन तमाम भोले लोगो को भी प्रणाम करते है जिन्हे आज तक सत्ता पक्ष और विपक्ष का अदृष्य और अघोषित गठजोड़ नही दिख रहा है | आप लोग लगे रहिए मोदी केजरीवाल या राहुल के पक्ष या विपक्ष मे | शायद ऐसे ही भारत निर्माण होगा |बड़ा सबाल देश कि चिन्ता किसको है ? और उससे भी बड़ा सबाल ये है की आखिर देश क्या है किसी सीमा से घिरा क्षेत्र या इस क्षेत्र के लोग ? यहाँ मोदी,केजरीवाल,राहुल ओवैसी,लालू ममता मुलायम माया नीतीश जया या किसी भी नेता के सर्पोटर या बिरोधी रहते है ! सभवत: भारत मे भारतीय नही बचे है अब !हम चलते है भारतीय के खोज मे मिलेगा तो आपसे भी मिलवाएगे !वैसे आप लोग लगे रहिए सर्पोट या विरोध मे !........मुकुन्द प्रकाश मिश्र

No comments:

Post a Comment