Admission Guidance

Monday, 21 November 2016

सरोजा सीताराम राजकीय सदर अस्पताल उद्धघाटन के नाम डीएम के झूठे वादे

नव निर्मित सरोजा सीताराम राजकीय सदर अस्पताल के लिए जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कई वार उद्घाटन करने हेतू तिथि निर्धारित किया गया लेकिन उक्त तिथि पर अस्पताल का उद्घाटन नहीं हो सका। जनता को उद्घाटन नहीं होने का कारण भी नहीं बताया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि शिवहर के जनता को जिला प्रसाशन और राज्य सरकार के द्वारा मुर्ख बनाया जा रहा है।


प्रधान मंत्री उज्वला योजना इस नंबर को बताये शिकायत

प्रधान मंत्री उज्वला योजना के अंतर्गत अगर आप गैस ले रहें है और आपको इस क्रम में कोई भी परेसानी हो तो इसका शिकायत प्रधान मंत्री उज्वला योजना के टॉल फ्री नंबर 18002666696 या सम्बंधित गैस कंपनी के टॉल फ्री नंबर पर शिकायत करें। आपकी समस्या का समाधान तीन दिन के अंदर हो जायेगा।
साथ ही साथ सभी युवा भाईयों से निवेदन है कि गावँ के लोगो को सहयोग करें जिनको इस तरह की परेसानी हो।

 Image result for प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

एक मेल ला सकता है शिवहर में रेल , “मेल फॉर रेल” I









प्यारे दोस्तों
आशा है आप सुखद और सानान्दित होंगे!
विदित हो की अपने जिले में रेल नहीं है, प्रशाशनिक उदासीनता और राजनितिक विफलता का नतीजा शिवहर के आमजन को भुगतना पड़ रहा हैI
सामाजिक संगठन के रूप में शिवहर जन जागरण मंच, शिवहर को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही हैI यह एक ऐसा मंच है जहाँ बिना स्वार्थ के लोग दिन-रात शिवहर समाज के बारें में सोचते हैI
वैसे तो शिवहर में कई तरह के मुलभुत समस्या है जैसे, बिजली, सड़क,स्वास्थ्य, सरकारी बसें, रेल इत्यादिI इन समस्यों के कारन शिवहर की गति रुकी हुयी हैI
शिवहर गतिमान तब होगा जब सभी जिम्मेदार व्यक्ति समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ कर सकारात्मक कार्य करेI

रेलवे के लिए शिवहर जन जागरण मंच अपने स्तर से एक अभियान चलने जा रही है उसका नाम है “मेल फॉर रेल” I इस अभियान के तहत रेल मंत्री को इंटरनेट के मेल ID से 50000 मेल किया जायेगा, यह एक प्रकार का डिजीटल आन्दोलन हैI
इसी अभियान के तहत शिवहर के प्रत्येक पंचायत से 500 पोस्ट कार्ड पर रेल मंत्री को पत्र भेजा जायेगाI आगे हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जायेगाI
यह सम्पूर्ण अभियान बहुत ही कठिन कार्य है और आपके सहयोग के बिना सम्भव नहीं हैI रेलवे के लिए इस डिजिटल आन्दोलन में सहयोग का कसम खाए और शिवहर को रेल युक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएI
अतः आप से अनुरोध है की इस कठिन कार्य को सम्पन्न कराने और शिवहर में रेल के पटरी बिछवाने के लिए शिवहर जन जागरण मंच के इस अभियान में अपना सहयोग देंI अपने साथ साथ अपने मित्रों से भी रेल मंत्री को मेल करवाइएI
रेल मंत्रालय का ईमेल आईडी
mr@rb.railnet.gov.in
mosr@rb.railnet.gov.in
froa@rb.railnet.gov.in
रेलवे के पत्राचार का पता
श्री सुरेश प्रभु
रेल मंत्री भारत सरकार
कमरा न. 256A, रेल भवन, रायसीना रोड
नई दिल्ली- 110001
धन्यवाद के साथ
आपका
शिवहर जन जन जागरण मंच परिवार
सम्पर्क +919835048450


Sunday, 20 November 2016

गली गली में एक ही नारा स्व्क्ष हो शिवहर हमारा ।


शिवहर प्रशासन ,शिवहर जनजागरण मंच,और संघर्षशील युवा अधिकार मंच द्वारा Ran for clean sheohar का आयोजन किया गया |जिसमे जिले के लोगो से अपील किया गया की अपने घर मे शौचालय अवश्य बनवाये तथा अपने आसपास के लोगो को शौचालय बनवाने के लिए जागरूक करें | इस मे डीएम साहेब राज कुमार जी,एसडीओ साहेब लालबाबू सिंह जी, विजय विकास जी,आदित्य कुमार ,मुकुन्द सिंह,दिलीप पाण्डेय,मुकुन्द प्रकाश मिश्र,सुधीर गुप्ता,अंजय कुमार,विशाल पटेल,अरविन्द कुमार श्रीवास्तव,चंदन गुप्ता,रवि शंकर वर्मा जी,धन्नजय कुमार ,संजीव कुमार,समेत करीब सैकड़ो की संख्या मे जिले के युवा तथा बुद्धिजीवी मौजूद थे |




Thursday, 17 November 2016

शिवहर एक्स एम्लए की निकली दर्द 2015 विधयाक चुनाव के बाद पहली बार पुरे एक साल बाद आया कोई प्रतीकिर्या

शिवहर एक्स एम्लए की निकली दर्द 2015 विधयाक चुनाव के  बाद पहली बार पुरे एक साल बाद आया कोई प्रतीकिर्या 


पूर्व विधयाक ठाकुर रत्नाकर जी शिवहर जनता से कितने है ओ उनके द्वारा लिखी अपनी एक पोस्ट के रिप्लाई में  आया जिसमे शिवहर के युवा भरस्टाचार से लड़ने के लिए एक संखनाद की घोषणा करने के लिए एक मीटिंग के सम्बंधित सुचना  थी। 

शिवहर के एक युवा की पोस्ट -
शिवहर मे भष्ट्राचार चरम पर है छोटे कर्मचारी से बड़े अधिकारी तक भष्ट्रचार मे लिप्त हैं ! ऐसा लोग कहते है , शिवहर मे एक भी ऐसा जननेता नही है जो जनता के बीच रहकर जनता के हक के लिए संघर्ष कर सके ,भष्ट्राचार के कारण आम जनता का दम घुट रहा था ! ऐसे मे जरूरत है शिवहर के के सभी युवा मिलकर भष्ट्राचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आगाज करें ,शिवहर के सभी युवाओ से अपील है कि शनिवार 19-11-2016 को क्लेवर चिल्डेन  Tuition Center ,Ward No 15 Hero agency road Sheohar मे सुबह 10 बजे आप लोग आयें हमलोग मिलकर भष्ट्राचार के खिलाफ निर्णायक क्रांति का आगाज करेंगे |
..................... .मुकुन्द सिंह(9801424724)
.......................मुकुन्द प्रकाश मिश्र(9386213220


इस पोस्ट पे श्री ठाकुर रत्नाकर जी का आम जता से साफ़ नाराज दिख रहे हैं। 
हालाँकि उन्होंने आम जनता  को परस्थितियो के अनुरूप अपने आप को ढाल लेने वाला बताया इस पोस्ट में उन्होंने शिवहर के बिपक्ष और सत्ताधारी नेताओ के ऊपर भी टिपण्णी की जो लोग शिवहर के  रहनुमा समझ कर लोगो ने वोट दिया    आज वही लोग शिवहर के लूटने का कारन बनते नजर आ  रहे है और भ्र्स्त पधिकारियो से मिलकर आम जान को बेवकूफ बना रहे हैं। 
अंत में उन्होंने हम   सुभकामनाये और अंधकार में दिया जलने के लिए  धन्यबाद भी दिया।
अब  आपको हम    ठाकुर  रत्नाकर जी का पोस्ट रिप्लाई दिखाता  हूँ 

ठाकुर रत्नाकर। ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

जन नेता ???? आमजनता ???? भ्रष्टाचार ????लोग कहते हैं ???? कौन से लोग ????इस प्रश्न का उत्तर तो शिवहर के 'कहने वाले लोग' ने स्वयं 1 नवंबर2015 को आमजन की भावना का शोषण कर दिलवा ही दिया तो अब...! आमजन तो बेचारा आम है, उसको कहाँ वक्त है आपके इन विचारों के लिये, वो तो हर वातावरण में ढल के जी लेता है ।
हाँ, ये सही है, अब आप युवा लोग जोर लगाइये - 'जोर जुलुम से टक्कर है, संघर्ष हमारा नारा है' ।
देखिएगा, ये जो 'कहने वाले लोग' हैं कहीं 'Symbol' न खोज दें आपके संघर्ष के प्रयास में। वैसे शिवहर की धरती और आमजन की भावनाओं का इस्तेमाल करने वाले 'सिम्बलधारी' विदेशी सफेदपोश अब सुध लेने नहीं आ रहे । भ्रष्टाचार मिटाने को 1000 और 500 के नोटों पर रोक लगी है भाई , आमजन के तकलीफों के लिए संघर्ष करने के लिए नहीं ।
जब जन नेताओं की खोज और चर्चा हो रही है तो लोकतंत्र में दो पक्ष होते हैं, सत्ताधारी और विरोधी दल । विरोधी दल और उसके गठबंधन के तो कई सफेदपोश चुनाव के समय तो 'सीन' पर काफी संघर्षपूर्ण थे, आजकल भ्रष्टाचारियों के सबसे ज्यादा तलवे वही चाटने में लगे दिखते हैं ।
'जोर लगा के हईसा', नैतिक और भावनात्मक समर्थन के साथ, शुभकामनायें !
हाँ, ये सही है, अब आप युवा लोग जोर लगाइये - 'जोर जुलुम से टक्कर है, संघर्ष हमारा नारा है' ।देखिएगा, ये जो 'कहने वाले लोग' हैं कहीं 'Symbol' न खोज दें आपके संघर्ष के प्रयास में। वैसे शिवहर की धरती और आमजन की भावनाओं का इस्तेमाल करने वाले 'सिम्बलधारी' विदेशी सफेदपोश अब सुध लेने नहीं आ रहे । भ्रष्टाचार मिटाने को 1000 और 500 के नोटों पर रोक लगी है भाई , आमजन के तकलीफों के लिए संघर्ष करने के लिए नहीं । जब जन नेताओं की खोज और चर्चा हो रही है तो लोकतंत्र में दो पक्ष होते हैं, सत्ताधारी और विरोधी दल । विरोधी दल और उसके गठबंधन के तो कई सफेदपोश चुनाव के समय तो 'सीन' पर काफी संघर्षपूर्ण थे, आजकल भ्रष्टाचारियों के सबसे ज्यादा तलवे वही चाटने में लगे दिखते हैं । 'जोर लगा के हईसा', नैतिक और भावनात्मक समर्थन के साथ, शुभकामनायें !हाँ, ये सही है, अब आप युवा लोग जोर लगाइये - 'जोर जुलुम से टक्कर है, संघर्ष हमारा नारा है' ।देखिएगा, ये जो 'कहने वाले लोग' हैं कहीं 'Symbol' न खोज दें आपके संघर्ष के प्रयास में। वैसे शिवहर की धरती और आमजन की भावनाओं का इस्तेमाल करने वाले 'सिम्बलधारी' विदेशी सफेदपोश अब सुध लेने नहीं आ रहे । भ्रष्टाचार मिटाने को 1000 और 500 के नोटों पर रोक लगी है भाई , आमजन के तकलीफों के लिए संघर्ष करने के लिए नहीं । जब जन नेताओं की खोज और चर्चा हो रही है तो लोकतंत्र में दो पक्ष होते हैं, सत्ताधारी और विरोधी दल । विरोधी दल और उसके गठबंधन के तो कई सफेदपोश चुनाव के समय तो 'सीन' पर काफी संघर्षपूर्ण थे, आजकल भ्रष्टाचारियों के सबसे ज्यादा तलवे वही चाटने में लगे दिखते हैं । 'जोर लगा के हईसा', नैतिक और भावनात्मक समर्थन के साथ, शुभकामनायें !